पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन
Published : Feb 5, 2023, 1:33 pm IST
Updated : Feb 5, 2023, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Former Pakistan President Pervez Musharraf passed away in Dubai
Former Pakistan President Pervez Musharraf passed away in Dubai

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, मुशर्रफ एक दुर्लभ बीमारी एमिलॉयडोसिस से पीड़ित थे, जिसमें पूरे शरीर के अंगों और ...

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, मुशर्रफ एक दुर्लभ बीमारी एमिलॉयडोसिस से पीड़ित थे, जिसमें पूरे शरीर के अंगों और ऊत्तकों में एमिलॉयड नामक एक असामान्य प्रोटीन बनता है।

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पूर्व सैन्य शासक का दुबई के अमेरिकन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

मुशर्रफ का 11 अगस्त 1943 को दिल्ली में जन्म हुआ था। उन्होंने 1999 में पाकिस्तान में मार्शल लॉ लागू होने के बाद मुख्य कार्यकारी का पद संभाला था और 2007 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे। मुशर्रफ का परिवार 1947 में नयी दिल्ली से कराची चला गया था। वह 1964 में पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने क्वेटा के आर्मी स्टाफ एंड कमांड कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM