पाकिस्तान : शरीफ ने बजट 2023-24 में गरीबों, मध्यम वर्ग को राहत देने पर दिया जोर

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान : शरीफ ने बजट 2023-24 में गरीबों, मध्यम वर्ग को राहत देने पर दिया जोर
Published : Jun 6, 2023, 1:37 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Sharif stresses on giving relief to poor, middle class in budget 2023-24
Pakistan: Sharif stresses on giving relief to poor, middle class in budget 2023-24

पाकिस्तान वर्तमान में एक बड़े राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

इस्लामाबाद : आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आम चुनाव से पहले बजट को लोगों के अनुकूल बनाने के प्रयास में गरीबों और मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए बड़े कदम उठाए जाएं। पाकिस्तान में अक्टूबर में आम चुनाव होने की संभावना है।

समाज के गरीब तथा मध्यम वर्ग को राहत देने के उपायों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए शरीफ ने कहा, ‘‘ आर्थिक चुनौतियों के बावजूद समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए।’’ पाकिस्तान वर्तमान में एक बड़े राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

देश के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, अप्रैल में पाकिस्तान की मुद्रास्फीति बढ़कर रिकॉर्ड 36.4 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, जो मार्च में 35.4 प्रतिशत से अधिक थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शरीफ ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम संभव तरीके से उपयोग कर जनता को अधिकतम राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने आदेश दिया कि किसानों को सीधे सब्सिडी देने के लिए व्यापक योजना बनाई जाए।

नौ जून को संसद में बजट 2023-24 पेश किए जाने की उम्मीद है और सरकार अक्टूबर में होने वाले आम चुनाव से पहले इसे लोगों के अनुकूल बनाने की कोशिश कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM