Pakistan Blast News: पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास हुआ धमाका, दो चीनी नागरिक समेत 3 लोगों की मौत
Pakistan Blast News: पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास हुआ धमाका, दो चीनी नागरिक समेत 3 लोगों की मौत
Published : Oct 7, 2024, 9:27 am IST
Updated : Oct 7, 2024, 9:27 am IST
SHARE ARTICLE
Pakistan Karachi Airport explosion news in hindi two Chinese Death
Pakistan Karachi Airport explosion news in hindi two Chinese Death

17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मृतकों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं.

Pakistan Karachi Airport explosion News in Hindi two Chinese Death : पाकिस्तान के कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास देर रात बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है. 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मृतकों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं.

चीनी दूतावास ने कहा कि घटना स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे हुई. यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर एक टैंकर में विस्फोट हो गया। यह विस्फोट सिंध प्रांत में एक बिजली परियोजना पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। इस घटना के बाद आतंकी समूह बलूचिस्तान नेशनल आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लैंगर ने संदेह जताया कि विस्फोट के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया था। शहर के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. सभी घायलों को इलाज के लिए जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. वायरल फुटेज में धुआं निकलता देखा जा सकता है. घटना स्थल के पास आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई दे रही थीं. उत्तरी नाजिमाबाद और करीमाबाद सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में विस्फोट सुने गए। 

बता दे कि विस्फोट में अपने दो नागरिकों की मौत के बाद चीन ने सोमवार को इस घटना की निंदा की और इसे 'आतंकवादी हमला' करार देते हुए अपराधियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की।

(For more news apart from Pakistan Karachi Airport explosion News in Hindi two Chinese Death, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM