पाकिस्तान: कार से टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, दुर्घटना में 30 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: कार से टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, दुर्घटना में 30 लोगों की मौत
Published : Feb 8, 2023, 10:43 am IST
Updated : Feb 8, 2023, 10:43 am IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Bus fell into a ditch after colliding with a car (फाइल पोटो)
Pakistan: Bus fell into a ditch after colliding with a car (फाइल पोटो)

‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।.

पेशावर : उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को कार से टक्कर के बाद एक बस गहरी खाई में गिर गयी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। दुर्घटना गिलगित बाल्टिस्तान इलाके के दिआमीर क्षेत्र में शतियाल चौक के पास हुई। पुलिस ने बताया कि गिलगिट से रावलपिंडी जा रही एक तेज रफ्तार बस की चौक के पास कार से टक्कर हो गयी और दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए।.

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।. सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।.

उन्होंने अधिकारियों को घायल का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।. राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM