Pakistan News: बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या
Published : Apr 10, 2025, 6:27 pm IST
Updated : Apr 10, 2025, 6:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Gunmen kill three policemen in Balochistan province news in hindi
Gunmen kill three policemen in Balochistan province news in hindi

एक दिन पहले नोश्की क्षेत्र में बंदूक हमले में सेना फ्रंटियर कोर का एक सैनिक मारा गया था।

Pakistan News In Hindi: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कुछ हथियारबंद नकाबपोश लोगों ने पुलिस गश्ती वाहन पर गोलीबारी की जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के सरयाब इलाके में हुई। इस हमले में एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी मारे गए तथा दो अन्य घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गश्त कर रहे पुलिसकर्मी एक चाय की दुकान के पास अपनी वैन में बैठे थे, तभी उन पर हमला हुआ। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी खुदा बख्श ने बताया, 'दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ हथियारबंद नकाबपोश लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं।

एक दिन पहले नोश्की क्षेत्र में बंदूक हमले में सेना फ्रंटियर कोर का एक सैनिक मारा गया था। अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाकर्मियों पर गुरिल्ला शैली के हमले आम हो गए हैं। पाकिस्तान के बलूच विद्रोही समूह अक्सर इस तेल और खनिज समृद्ध प्रांत में सुरक्षा कर्मियों, सरकारी परियोजनाओं और 60 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना को निशाना बनाकर हमले करते रहते हैं।

(For more news apart from Gunmen kill three policemen in Balochistan province news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: pakistan

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM