Pakistan News: पाकिस्तान ने 8,000 से अधिक अफगान शरणार्थियों को देश से किया बाहर

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान ने 8,000 से अधिक अफगान शरणार्थियों को देश से किया बाहर
Published : Apr 10, 2025, 1:42 pm IST
Updated : Apr 10, 2025, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan expels more than 8,000 Afghan refugees from country News In Hindi
Pakistan expels more than 8,000 Afghan refugees from country News In Hindi

एक अप्रैल से अब तक लगभग 8,115 अफगानों को तोरखम सीमा के रास्ते वापस भेजा गया है.

Pakistan expels more than 8,000 Afghan refugees from country News In Hindi: पाकिस्तान ने देशभर में चल रहे अभियान के तहत 8,000 से अधिक अफगान शरणार्थियों को निर्वासित कर दिया है। यह कार्रवाई ‘अफगान सिटीजन कार्ड’ (एसीसी) धारकों की स्वैच्छिक वापसी की समय-सीमा 31 मार्च को समाप्त होने के बाद तेज़ कर दी गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक अप्रैल से अब तक लगभग 8,115 अफगानों को तोरखम सीमा के रास्ते वापस भेजा गया है, जिनमें से अधिकांश पंजाब से पकड़े गए थे। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने अब तक 5,000 से ज़्यादा अफगानों को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब में अवैध रूप से रह रहे लगभग एक लाख अफगानों की पहचान की गई है जिन्हें जल्द ही देश से निकाला जाएगा।

यह निष्कासन का दूसरा चरण है, जिसमें एसीसी धारकों को निशाना बनाया गया है। पहले चरण में सितंबर 2023 से अब तक 800,000 से अधिक अफगानों को वापस भेजा जा चुका है।

1980 के दशक में अफगानिस्तान में सोवियत हमले के बाद लाखों अफगान पाकिस्तान आए थे और अब सरकार अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

(For More News Apart From Pakistan expels more than 8,000 Afghan refugees from country News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM