पाक के कब्जे वाले कश्मीर में तेज रफ्तार वाहन खाई में गिरा, नौ की मौत
पाक के कब्जे वाले कश्मीर में तेज रफ्तार वाहन खाई में गिरा, नौ की मौत
Published : Jun 12, 2023, 6:58 pm IST
Updated : Jun 12, 2023, 6:58 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पीड़ित एक धार्मिक समारोह में शामिल होने वहां गए थे।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सोमवार को एक तेज रफ्तार यात्री वाहन के खाई में गिर जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन सुधनोती जिले के नैरियां गांव से पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जा रहा था। पीड़ित एक धार्मिक समारोह में शामिल होने वहां गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कोटली रियाज मुगल ने डॉन अखबार को बताया कि जैसे ही वाहन रात लगभग एक बजे कोटली और मीरपुर शहरों की सीमा पर जरई गांव के पास पहुंचा “इलाके से अपरिचित वाहन चालक की लापरवाही के कारण” यह खड्ड में गिर गया।.

एसएसपी मुगल ने कहा, “सड़क पर फिसलने के निशान बताते हैं कि तेज रफ्तार वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और खड्ड में गिर गया।” उन्होंने बताया कि वाहन में 28 से 30 लोग सवार थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि माना जा रहा है कि चालक घटनास्थल से भाग गया है, उसके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबर के मुताबिक, एसएसपी ने कहा कि मृतक और घायलों, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर थी, को मीरपुर के ‘डिवीजनल हेडक्वार्टर हॉस्पीटल’ में स्थानांतरित कर दिया गया।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM