Pakistan News: इमरान खान ने सरकार गठन की रणनीति बनाने के लिए बनाई विशेष समितियां
Pakistan News: इमरान खान ने सरकार गठन की रणनीति बनाने के लिए बनाई विशेष समितियां
Published : Feb 13, 2024, 3:36 pm IST
Updated : Feb 13, 2024, 3:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Imran Khan formed special committees to make strategy for government formation.
Imran Khan formed special committees to make strategy for government formation.

संसद के महत्वपूर्ण पदों पर नामांकन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर सहमति जतायी।

Pakistan News:  पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने केंद्र तथा पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में सरकार बनाने की रणनीति तैयार करने के लिए विशेष समितियां बनायी हैं।.

‘डॉन’ अखबार ने सोमवार को एक बयान के हवाले से कहा कि समितियों द्वारा प्रस्तावित सिफारिशों और रणनीतियों के अनुसार, पार्टी की कोर समिति की बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों ने सरकार और संसद के महत्वपूर्ण पदों पर नामांकन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर सहमति जतायी।

खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) आठ फरवरी को संपन्न हुए चुनाव में नेशनल असेंबली की 266 सीटों में से 101 पर पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत के बाद केंद्र, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में अपनी सरकार बनाने की योजना बना रही है।

पीटीआई के उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ा था क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट ‘बल्ला’ से वंचित करने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है।

पार्टी की कोर समिति की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है कि इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार गठन के लिए रणनीतियां बनने की जिम्मेदारी के साथ विशेष समितियां गठित की गयी हैं।

पीटीआई ने बयान में नकदी संकट से जूझ रहे देश का नेतृत्व आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को सौंपने के किसी भी अनैतिक प्रयास को रोकने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसके अलावा, पीटीआई नेताओं ने राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी को चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं की जानकारी देने के लिए उनसे मुलाकात की। (pti)

(For more news apart from Imran Khan formed special committees to make strategy for government formation News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM