Pakistan News: पाकिस्तान में 2 आदिवासी समूहों के बीच लड़ाई, 11 की मौत
Pakistan News: पाकिस्तान में 2 आदिवासी समूहों के बीच लड़ाई, 11 की मौत
Published : Oct 13, 2024, 4:47 pm IST
Updated : Oct 13, 2024, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Fighting between two tribal groups in Pakistan, 11 dead news in hindi
Fighting between two tribal groups in Pakistan, 11 dead news in hindi

दोनों आदिवासी समूहों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है।

Pakistan News In Hindi: पाकिस्तान में शनिवार (12 अक्टूबर) को दो आदिवासी समूहों के बीच लड़ाई में 11 लोगों की मौत हो गई। मामला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले का है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि, विवाद के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जावीदुल्लाह महसूद ने बताया कि पाक-अफगान सीमा के पास कुंज अलीजई पहाड़ों के पास गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इसके बाद गाड़ियों को रोका गया और हमला किया गया। पुलिस लगातार हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

समाज के नेता, पूर्व सांसद और आदिवासी परिषद के सदस्य पीर हैदर अली शाह ने कहा कि मामले को शांत करने के लिए समाज के वरिष्ठ नेता कुरम पहुंचे हैं। दोनों आदिवासी समूहों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटनाएं दुखद हैं। इनका समाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

(For more news apart from Fighting between two tribal groups in Pakistan, 11 dead News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM