Pakistan News : पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर हमला, तीन पुलिसकर्मियों कर्मियों की मौत
Pakistan News : पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर हमला, तीन पुलिसकर्मियों कर्मियों की मौत
Published : Dec 15, 2023, 4:45 pm IST
Updated : Dec 15, 2023, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Attack on police headquarters in Pakistan, three policemen killed
Attack on police headquarters in Pakistan, three policemen killed

तीन दिन पहले, इसी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी।

Pakistan News : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शुक्रवार को एक क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। बता दें कि तीन दिन पहले, इसी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी।

समाचार पत्र डॉन की एक खबर के मुताबिक, हमला खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में पुलिस लाइन पर हुआ। अखबार ने टैंक जिला पुलिस अधिकारी इफ्तिखार शाह के हवाले से कहा, "एक आतंकवादी ने खुद को बम से उड़ा लिया और एक बड़ा हमले को टाल दिया गया"। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में मौजूद सभी टुकड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है तथा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकवादी समूह 'अंसारुल जिहाद' ने ली है। यह हमला तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के तीन दिन बाद हुआ है। टीजेपी के हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के पीछे आतंकी संगठन टीजेपी का हाथ रहा है। (भाषा) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM