अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुठभेड़ में चार पाकिस्तान सैनिक, आठ आतंकवादी मारे गए
अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुठभेड़ में चार पाकिस्तान सैनिक, आठ आतंकवादी मारे गए
Published : Oct 20, 2023, 3:08 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 5:49 pm IST
SHARE ARTICLE
 Image used for representational purposes only
Image used for representational purposes only

इसमें कहा गया, ''इस अभियान में वांछित आतंकवादी हजरत जमान उर्फ ख्वारे मुल्ला भी मारा गया।''

पेशावर :  पाकिस्तान की अफगानिस्तान के साथ लगने वाली सीमा से सटे अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार पाकिस्तानी सैनिक और आठ आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय जिले के गेरियम इलाके में जब सेना ने एक आतंकवादी परिसर पर छापा मारा तो मुठभेड़ में छह आतंकवादी और चार सैनिक मारे गए।

इसमें कहा गया, ''इस अभियान में वांछित आतंकवादी हजरत जमान उर्फ ख्वारे मुल्ला भी मारा गया।'' एक अन्य घटना में, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने नौशेरा जिले में एक पुलिस दल पर हमला किया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस दल हिरासत में लिए गए एक आतंकवादी से मिली जानकारी के बाद जमीन के नीचे छिपाए गए विस्फोटकों को बरामद करने के लिए जा रहा था।

इससे पहले 17 अक्टूबर को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई दो भीषण मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी सैनिक और दो आतंकवादी मारे गए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM