Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान वापसी से पहले पहुंचे दुबई
Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान वापसी से पहले पहुंचे दुबई
Published : Oct 20, 2023, 3:11 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 3:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo-file
photo-file

खबर में यह भी कहा गया है कि शरीफ 150 लोगों के साथ एक विशेष विमान से पाकिस्तान लौटेंगे।

दुबई : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटने से एक दिन पहले चुनिंदा लोगों से मिलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। मीडिया की एक खबर में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। ‘जियो न्यूज’ की खबर में बताया गया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख शरीफ बृहस्पतिवार देर रात दुबई पहुंचे और उनके विशेष विमान (चार्टर्ड विमान) से पाकिस्तान लौटने की उम्मीद है। स्वदेश वापसी से लंदन में उनका लगभग चार साल का स्वनिर्वासन समाप्त होगा।

पाकिस्तान में, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (73) को एवेनफील्ड और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामलों में 24 अक्टूबर तक अग्रिम जमानत दे दी। भ्रष्टाचार निरोधक एक अदालत ने भी तोशाखाना वाहन खरीद मामले में उनके गिरफ्तारी वारंट को निलंबित कर दिया। ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‍‍‘‘चूंकि वह (शरीफ) एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में रुके थे इसीलिए वह कुछ देरी से पहुंचे। दुबई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उन्हें ‘विशेष प्रोटोकॉल’ दिया गया।’’ .

इसमें कहा गया, ‘‘नवाज दुबई में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान चुनिंदा लोगों से मिलेंगे और शनिवार सुबह पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। पहले वह इस्लामाबाद पहुंचेंगे और फिर लाहौर जाएंगे।’’

खबर में यह भी कहा गया है कि शरीफ 150 लोगों के साथ एक विशेष विमान से पाकिस्तान लौटेंगे। उच्चतम न्यायालय द्वारा 2016 के पनामा पेपर्स लीक मामले में उनके परिवार की संपत्ति की जांच के बाद उन्हें जीवन भर के लिए सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। नवाज ने 2017 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में पद छोड़ दिया था।

लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की चार सप्ताह की अनुमति दिए जाने के बाद वह 2019 से लंदन में रह रहे हैं। शरीफ ने लगातार कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है और इसे राजनीति से प्रेरित मामला बताया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM