पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गैस रिसाव की घटनाओं में 16 लोगों की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गैस रिसाव की घटनाओं में 16 लोगों की मौत
Published : Jan 26, 2023, 10:14 am IST
Updated : Jan 26, 2023, 10:14 am IST
SHARE ARTICLE
16 killed in gas leak incidents in Pakistan's Quetta city
16 killed in gas leak incidents in Pakistan's Quetta city

इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने कहा कि बच्चे सो रहे थे जब कमरे में गैस भर गयी और विस्फोट हो गया, जिससे घर की दीवारें गिर गईं।

कराची : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पिछले एक सप्ताह में गैस रिसाव की घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने कहा कि बच्चे सो रहे थे जब कमरे में गैस भर गयी और विस्फोट हो गया, जिससे घर की दीवारें गिर गईं।

एक अलग घटना में क्वेटा के एक अन्य इलाके में कमरे में गैस भर जाने से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गयी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि पिछले सप्ताह से दैनिक आधार पर कई मामले सामने आए हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग अपने घरों में गैस रिसाव के कारण बेहोश हो गए।  बलूचिस्तान इस वक्त पिछले एक महीने से कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM