अपनी जान पर खतरे के बावजूद लांग मार्च को संबोधित करने के लिए अडिग हूं: इमरान खान

खबरे |

खबरे |

अपनी जान पर खतरे के बावजूद लांग मार्च को संबोधित करने के लिए अडिग हूं: इमरान खान
Published : Nov 26, 2022, 2:02 pm IST
Updated : Nov 26, 2022, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Determined to address Long March despite threat to my life: Imran Khan
Determined to address Long March despite threat to my life: Imran Khan

खान रावलपिंडी में अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि नए आम चुनाव की मांग को लेकर उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी....

लाहौर :  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अपनी जान पर खतरे के बावजूद वह शनिवार को उनकी पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित विशाल रैली को संबोधित करने रावलपिंडी जाने के लिए अडिग हैं। उन्होंने यह कहते हुए लोगों से इस रैली में रावलपिंडी पहुंचने का आह्वान किया कि यह देश के लिए ‘‘निर्णायक वक्त’’ है।

खान रावलपिंडी में अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि नए आम चुनाव की मांग को लेकर उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) का यह प्रदर्शन ‘‘पूरी तरह शांतिपूर्ण’’ होगा।

गत तीन नवंबर को खान पर जानलेवा हमला हुआ था और उन्हें गोली लगी थी। वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

डॉन अखबार के अनुसार, खान (70) ने शुक्रवार को कहा कि घायल होने के बावजूद वह देश की खातिर रावलपिंडी जाने के लिए अडिग हैं।

जियो न्यूज चैनल के अनुसार खान ने कहा, ‘‘कल (मैं) रावलपिंडी जा रहा हूं क्योंकि यह देश के लिए निर्णायक वक्त है। हम एक ऐसा देश बनना चाहते हैं जिसके सपने कायदे आजम और अल्लामा इकबाल ने देखे थे।’’

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके ऊपर अब भी खतरा है लेकिन वह एहतियात बरतेंगे।

पीटीआई की पंजाब इकाई ने लांग मार्च की अपनी तैयारी पूरी कर ली है और उसने योजना बनाई है कि रावलपिंडी की ओर अलग-अलग दो काफिले कूच करेंगे।

इस बीच, गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि रैली की कोई तुक नहीं है और खान को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि उनकी जान को खतरा है .

Location: Pakistan, Punjab, Lahore

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM