Pakistan News: पाकिस्तान में भीड़ ने लड़की पर किया हमला, उसके कपड़ें पर लिखें शब्द को देख भड़के लोग

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान में भीड़ ने लड़की पर किया हमला, उसके कपड़ें पर लिखें शब्द को देख भड़के लोग
Published : Feb 27, 2024, 9:52 am IST
Updated : Feb 27, 2024, 9:52 am IST
SHARE ARTICLE
Mob attacked a girl in Pakistan, words were printed in Arabic on her dress News In Hindi
Mob attacked a girl in Pakistan, words were printed in Arabic on her dress News In Hindi

भीड़ का कहना था कि महिला के कपड़ों पर कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है।

Mob Attacked a Girl in Pakistan, words were printed in Arabic on her dress News In Hindi: पाकिस्तान की राजधानी लाहौर में गुस्साई भीड़ ने एक17 वर्षीय एक लड़की पर हमला कर दिया जिसे पुलिस की एक महिला अधिकारी ने बचाया। लोगों ने लड़की की पोशाक पर छपे अरबी शब्दों को गलती से कुरान की आयतें समझकर उसपर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। 

भीड़ का कहना था कि महिला के कपड़ों पर कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है। महिला ने ईशनिंदा की है, जिसके लिए उसे मौत की सजा देनी चाहिए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लाहौर के कपड़ा बाजार (इछरा बाजार) में रविवार दोपहर भीड़ ने उस लड़की को घेर लिया जिसकी पोशाक पर अरबी में कुछ लिखा हुआ था।

लाहौर में पुलिस की सहायक अधीक्षक (एएसपी) शेहर बानो ने कहा कि जब लड़की ने एक दुकान में प्रवेश किया तो एक ग्राहक ने उसकी पोशाक पर आपत्ति जताई और दावा किया कि उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं।

उन्होंने कहा, ''वहां और भी लोग इकट्ठा होने लगे और दुकानदार से लड़की को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। दुकानदार ने आरोपी भीड़ को यह कहते हुए लड़की को दुकान में आश्रय दिया कि पोशाक पर अरबी में कुछ छपा हुआ है और उसने इस्लाम धर्म तथा कुरान की पवित्र आयतों का अपमान नहीं किया है।''

एक अन्य दुकानदार ने इस बीच पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बानो के नेतृत्व में पुलिस वहां पहुंची और भीड़ को समझाने की कोशिश की कि लड़की ने ईशनिंदा नहीं की है। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान में अतीत में हुई कई घटनाओं में ईशनिंदा के आरोप के कारण लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

(For more news apart from Mob attacked a girl in Pakistan, words were printed in Arabic on her dress News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM