Pakistan Weather News: परोसी देश पाकिस्तान में भी गर्मी का कहर, पारा 51 डिग्री तक पहुंचा
Pakistan Weather News: परोसी देश पाकिस्तान में भी गर्मी का कहर, पारा 51 डिग्री तक पहुंचा
Published : May 27, 2024, 11:37 am IST
Updated : May 27, 2024, 11:37 am IST
SHARE ARTICLE
Pakistan Weather Update
Pakistan Weather Update

पाकिस्तान के जैकोबाबाद में शनिवार को पारा 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Pakistan Weather News: आसमान से सूरज लगातार आग बरसा रहा है। आलम यह है कि अब लोग दिन में सड़क पर निकलने से परहेज कर रहे हैं। भारत में लोग गर्मी से बेहाल हैं। पाकिस्तान में भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पाकिस्तान के जैकोबाबाद में शनिवार को पारा 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया भर में सबसे गर्म तापमान रहा। यह ऑस्ट्रेलिया में दर्ज 50.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, फसल की पैदावार कम हो सकती है, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सिंचाई प्रवक्ता ने कहा कि इस साल बारिश और बर्फबारी कम हुई है, जिसके कारण सिंधु नदी में पानी 65 प्रतिशत कम हो गया है। पंजाब के चोलिस्तान में भीषण गर्मी के कारण भेड़ें भी मर रही हैं। यह क्षेत्र पाकिस्तान को सबसे अधिक मात्रा में गेहूं की आपूर्ति करता है लेकिन ऐसी भी आशंका है कि इस साल गर्मी के कारण फसल की पैदावार कम हो जाएगी।

Punjab Weather Update: पंजाब में टूटेगा 46 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड! आज तापमान 48 डिग्री पार होने की संभावना  

पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार, मई के मौसम में तापमान औसत से काफी ऊपर था। जैकोबाबाद में मई में औसत तापमान 43.8°C है। पाकिस्तान के कराची शहर में भी शनिवार को पिछले दशक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को कराची में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि इस बढ़ती गर्मी से लोगों को कब तक राहत मिलती है, ये जरूर देखने वाली बात होगी।

 

 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM