पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बस खाई में गिरी, 42 लोगों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बस खाई में गिरी, 42 लोगों की मौत
Published : Jan 29, 2023, 6:32 pm IST
Updated : Jan 29, 2023, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
42 killed as bus falls into gorge in Pakistan's Balochistan province
42 killed as bus falls into gorge in Pakistan's Balochistan province

अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे के समय बस में कुल 48 यात्री सवार थे।’’ उन्होंने बताया कि शवों को पहचानना मुश्किल है और इसलिए मृतकों की पहचान के लिए DNA जांच

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस के पुल के खंभे से टकराकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार महिलाओं और बच्चों सहित 42 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने बताया कि बस कम से कम 48 यात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सिंध प्रांत की राजधानी और मुख्य शहर कराची जा रही थी। यह बस पुल पर खंभे से टकरा गई और खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई।.

अंजुम ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना लासबेला इलाके में तेज गति के कारण हुई।  उन्होंने बताया, “बस लासबेला के पास “यू-टर्न” लेते समय एक पुल के खंभे से टकरा गई और खाई में गिर गई तथा फिर उसमें आग लग गई।”

अंजुम ने बताया कि अब तक घटना स्थल से 42 शव बरामद हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे और एक महिला सहित केवल तीन लोगों को जिंदा बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है।.

अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे के समय बस में कुल 48 यात्री सवार थे।’’ उन्होंने बताया कि शवों को पहचानना मुश्किल है और इसलिए मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जाएगी।.

अधिकारियों के अनुसार पुलिस और बचाव अधिकारी शवों को बाहर निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाने में लगे हैं।.गृह मामलों के मंत्री राणा सन्नाउल्लाह ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM