पाकिस्तान पुलिस ने बड़ा आतंकी हमला टाला, 10 आतंकवादी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान पुलिस ने बड़ा आतंकी हमला टाला, 10 आतंकवादी गिरफ्तार
Published : Jul 29, 2023, 11:22 am IST
Updated : Jul 29, 2023, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आतंकवादियों के कब्जे से छह हथगोले, एक आईईडी, 893 ग्राम विस्फोटक, सात डेटोनेटर्स आदि के साथ प्रतिबंधित संगठनों का साहित्य बरामद हुआ।

लाहौर:  पाकिस्तान में पुलिस ने एक बड़ा आतंकी हमला टालते हुए 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकवादी चीनी नागरिकों सहित विदेशी लोगों पर हमले की साजिश रच रहे थे और पंजाब प्रांत में मुहर्रम जुलूस को बाधित करने की योजना बना रहे थे। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने प्रांत के लाहौर, अटक, सरगोधा, गुजरांवाला, मुल्तान और डेरा गाजी खान जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों में गिरफ्तारियां कीं।

सीटीडी ने एक बयान में कहा, “पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों के 10 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर चीनी नागरिकों समेत अन्य विदेशी लोगों पर होने वाले बड़े आतंकी हमले को टाल दिया।”

बयान के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादी प्रतिबंधित संगठनों तहरीक तालिबान पाकिस्तान(टीटीपी), दाएश(आईएसआईएस), सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान और लश्कर झांगवी(एलईजे) से संबंधित हैं।

आतंकवादियों के कब्जे से छह हथगोले, एक आईईडी, 893 ग्राम विस्फोटक, सात डेटोनेटर्स आदि के साथ प्रतिबंधित संगठनों का साहित्य बरामद हुआ।

बयान में कहा गया,'' आतंकवादी प्रांत में मुहर्रम के जुलुस को बाधित करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थानों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाना चाहते थे।'' संदिग्धों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM