पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल
पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल
Published : Aug 29, 2023, 9:05 am IST
Updated : Aug 29, 2023, 9:05 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

हमलावरों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।’’

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) में सोमवार को कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस की एक मोबाइल वैन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना केपीके के लक्की मारवत जिले में उस समय हुई जब हमलावरों ने पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया।

पुलिस ने कहा, ‘‘पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सोमवार को कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस की एक मोबाइल वैन पर हमला कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और तीन को घायल कर दिया। हमलावरों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।’’

इस घटना के बाद, पुलिस की टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने भाग रहे हमलावरों और उनके मददगारों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के केपीके प्रांत के दक्षिणी जिलों में आतंकवादियों द्वारा कानून अनुपालन कराने वाली एजेंसियों पर गंभीर हमले हो रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM