पाकिस्तान : बलूचिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती धमाका, 52 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती धमाका, 52 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
Published : Sep 29, 2023, 4:02 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

ईद के मौके पर मस्जिद के बाहर एक रैली के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे कि तभी यह विस्फोट हुआ।

कराची : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के समीप शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में 52 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ईद के मौके पर मस्जिद के बाहर एक रैली के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे कि तभी यह विस्फोट हुआ। मीडिया खबरों से यह जानकारी सामने आई है। जियो समाचार की खबर के मुताबिक, यह विस्फोट मुस्तांग जिले में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि मस्जिद के समीप विस्फोट उस वक्त हुआ जब लोग ईद-मिलाद उन नबी के मौके पर इकट्ठा हुए थे। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर ईद मिलाद उन नबी मनाया जाता है मुस्तांग के सहायक आयुक्त अट्टा उल मुनीम ने बताया कि मदीना मस्जिद के समीप हुआ विस्फोट बहुत शक्तिशाली प्रतीत होता है। 

थानाध्यक्ष जावेद लहरी ने बताया कि घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।
प्रशासन ने बताया, 'कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर है।'

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM