Rahul Gandhi Letter to PM Modi: राहुल गांधी का PM मोदी को पत्र, ‘नीट’ पर संसद में बुधवार को चर्चा कराने का किया आग्रह
Rahul Gandhi Letter to PM Modi: राहुल गांधी का PM मोदी को पत्र, ‘नीट’ पर संसद में बुधवार को चर्चा कराने का किया आग्रह
Published : Jul 2, 2024, 6:12 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 6:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi Wrote Letter to PM Narendra Modi news in hindi
Rahul Gandhi Wrote Letter to PM Narendra Modi news in hindi

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा, ‘‘मैं ‘नीट’ पर संसद में चर्चा का अनुरोध करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं।’’

Rahul Gandhi Wrote Letter to PM Narendra Modi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितता के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराई जाए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पर चर्चा कराने के विपक्ष के अनुरोध को गत 28 जून और बीते सोमवार को ठुकरा दिया गया था, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि वह सरकार के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे। गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘मैं ‘नीट’ पर संसद में चर्चा का अनुरोध करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस समय, हमारी एकमात्र चिंता पूरे भारत में लगभग 24 लाख ‘नीट’ उम्मीदवारों का कल्याण है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘‘नीट’ परीक्षा तत्काल ध्यान देने योग्य है, क्योंकि इसने हमारी उच्च शिक्षा प्रणाली में गहरी समस्या को उजागर किया है। पिछले सात वर्षों में 70 से अधिक पेपर लीक हुए हैं, जिससे 2 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे छात्रों को जवाब मिलना चाहिए। संसद में चर्चा उनके विश्वास को बहाल करने की दिशा में पहला कदम होगा।’’(भाषा)

(For More News Apart from  Rahul Gandhi Wrote Letter to PM Narendra Modi news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Tags: pm modi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM