COVID-19 Update: देश में सामने आए कोविड-19 के 159 नए मामले

खबरे |

खबरे |

COVID-19 Update: देश में सामने आए कोविड-19 के 159 नए मामले
Published : Feb 3, 2024, 4:50 pm IST
Updated : Feb 3, 2024, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
 159 new cases of COVID-19 reported in the country
159 new cases of COVID-19 reported in the country

उपचाराधीन मरीजों में अधिकतर (करीब 92 प्रतिशत) अपने घर में पृथक-वास में हैं।

COVID-19 Update News: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 159 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,400 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में कोविड-19 के संक्रमण से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक मामलों की संख्या पांच दिसंबर तक कम होकर दो अंकों में सिमट गई थी, लेकिन वायरस के नए स्वरूप के उभरने और ठंड की स्थिति के कारण मामलों में वृद्धि देखी गई। पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को कोविड-19 के सर्वाधिक 841 नए मामले सामने आए थे जो मई 2021 में महामारी के चरम के दौरान के दैनिक मामलों का 0.2 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में अधिकतर (करीब 92 प्रतिशत) अपने घर में पृथक-वास में हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘वर्तमान आंकड़े से यह पता चलता है कि वायरस के जेएन.1 स्वरूप से न तो मामलों में तीव्र वृद्धि हो रही है और न ही इसके कारण मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने या मृत्युदर में इजाफा हो रहा है। भारत में पूर्व में कोविड-19 की तीन लहरें देखी गई हैं, जिसमें से अप्रैल-जून 2021 की ‘डेल्टा लहर’ के दौरान कोविड-19 के रोजाना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले अत्यधिक दर्ज किए गए थे।

महामारी के चरम के दौरान सात मई, 2021 को कोविड-19 के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण से 3,915 लोगों की मौत हुई थी। महामारी की 2020 में शुरुआत के बाद से देशभर में करीब चार वर्षों में कोविड से 4.5 करोड़ लोग संक्रमित हुए और इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

(For more news apart from COVID-19 Update News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM