लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए: जयराम रमेश

खबरे |

खबरे |

लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए: जयराम रमेश
Published : Feb 3, 2024, 1:17 pm IST
Updated : Feb 3, 2024, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
All parties should unite to counter BJP in Lok Sabha elections: Jairam Ramesh
All parties should unite to counter BJP in Lok Sabha elections: Jairam Ramesh

हमारी प्राथमिकता भी भाजपा से मुकाबला करना है। मुझे लगता है कि अगर हम सब एकजुट हों तो बेहतर होगा।’’

Jairam Ramesh News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी का मानना है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब भी विपक्षी गठंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए।

रमेश का बयान ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी ने एक दिन पहले शुक्रवार को कहा था कि उन्हें संदेह है कि क्या कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में ‘‘40 सीट भी’’ हासिल कर पाएगी।

गोड्डा में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के इतर यहां कहा, ‘‘हम मानते हैं कि वह (ममता बनर्जी) 27 दलों के समूह ‘इंडिया’ का अब भी हिस्सा हैं। उनका दावा है कि उनकी प्राथमिकता भाजपा से मुकाबला करना है। हमारी प्राथमिकता भी भाजपा से मुकाबला करना है। मुझे लगता है कि अगर हम सब एकजुट हों तो बेहतर होगा।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो से कहा, ‘‘हम पटना, बेंगलुरु और मुंबई में एक साथ थे लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ हुआ है। पहले शिवसेना अलग हो गई, फिर नीतीश कुमार ने पलटी मारी। अब ममता बनर्जी जी ये टिप्पणियां कर रही हैं। मुझे लगता है कि हमें इसका एहसास होना चाहिए कि यह स्थानीय स्तर का चुनाव नहीं है।’’

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देश भर में जहां भाजपा मुख्य विपक्ष है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया। अब, वे मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आए हैं। मुझे संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पाएंगे।’’

(For more news apart from Jairam Ramesh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: india

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM