BSF Jawan martyred: पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब देते शहीद हुए BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज

खबरे |

खबरे |

BSF Jawan martyred: पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब देते शहीद हुए BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज
Published : May 11, 2025, 10:26 am IST
Updated : May 11, 2025, 10:53 am IST
SHARE ARTICLE
BSF Jawan Mohammad Imtiaz martyred Pakistani firing News In Hindi
BSF Jawan Mohammad Imtiaz martyred Pakistani firing News In Hindi

इस गोलीबारी में 7 अन्य जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 BSF jawan Mohammad Imtiaz martyred Pakistani firing News In Hindi: जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को सीजफायर लागू होने के बाद भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई,  इस फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ शहीद हो गए. 

यह दुखद घटना 10 मई को आर.एस. पुरा सेक्टर में हुई, जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के सीजफायर का उलंघन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी थी. इस गोलीबारी में 7 अन्य जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहीद जवान इम्तियाज़ गोलीबारी के वक्त आउटपोस्ट का नेतृत्व कर रहे थे और उन्होंने पूरी बहादुरी के साथ अपने साथियों का हौसला बढ़ाते हुए सामने से मोर्चा संभाला. फायरिंग के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

बीएसएफ महानिदेशक ने शहीद जवान इम्तियाज़ की शहादत पर दुख का इजहार किया है. BSF बल की ओर से जारी बयान में कहा गया है,"BSF के महानिदेशक और सभी रैंक के अधिकारी 10 मई को जम्मू के आरएस पुरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान राष्ट्र की सेवा में BSF के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।  उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए." प्रहरी परिवार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है.

बता दे कि शहीद जवान इम्तियाज़ बिहार के छपरा के रहने वाले थे.  शहीद सब इंस्पेक्टर इम्तियाज़ को श्रद्धांजलि देने के लिए आद यानी 11 मई को बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय, पलौरा (जम्मू) में अंतिम विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी जाएगी. 

(For More News Apart From BSF Jawan Mohammad Imtiaz martyred Pakistani firing News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM