Weather Report: दशहरे पर कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें कहां-कहां होगी बारिश

खबरे |

खबरे |

Weather Report: दशहरे पर कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें कहां-कहां होगी बारिश
Published : Oct 11, 2024, 6:25 pm IST
Updated : Oct 11, 2024, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Chances of rain in many states on Dussehra news in hindi
Chances of rain in many states on Dussehra news in hindi

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में 12 से 16 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है

Weather Report News In Hindi: देशभर में कल 12 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए रावण दहन किया जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने दशहरे पर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में 12 से 16 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है।

इसके अलावा 12 से 18 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। यहां सुबह और शाम की ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। अगले एक सप्ताह तक एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां हवा में AQI लेवल 100 से 150 के बीच रहेगा। बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और शाम ठंड से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोंकण, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई है। इसके अलावा रायलसीमा, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी हवाओं के कारण 12 और 13 अक्टूबर को गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

(For more news apart from Chances of rain in many states on Dussehra news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: weather

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM