RBI Bomb Threat: भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में आया ईमेल,मचा हड़कंप
RBI Bomb Threat: भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में आया ईमेल,मचा हड़कंप
Published : Dec 13, 2024, 10:23 am IST
Updated : Dec 13, 2024, 10:23 am IST
SHARE ARTICLE
RBI Reserve Bank of India gets bomb threat email News In Hindi
RBI Reserve Bank of India gets bomb threat email News In Hindi

ईमेल रूसी भाषा में था और रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी.

Reserve Bank of India gets bomb threat email News In Hindi: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी गुरुवार दोपहर को RBI को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ईमेल के जरिए मिला. ईमेल रूसी भाषा में था और रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी.

घटना के बाद माता रमाबाई अंबेडकर (एमआरए) मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारियों ने ईमेल की उत्पत्ति और इसमें शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के जोन 1 डीसीपी ने बताया, "भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया है। ईमेल रूसी भाषा में था, जिसमें बैंक को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।"

बता दे कि यह पहली बार नहीं है कि आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टम केयर नंबर पर कॉल करके आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया था। 

(For more news apart from Reserve Bank of India gets bomb threat email News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

               


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM