‘भारत जोड़ो यात्रा : राहुल का साथ देने यात्रा में शामिल हुए रघुराम राजन

खबरे |

खबरे |

‘भारत जोड़ो यात्रा : राहुल का साथ देने यात्रा में शामिल हुए रघुराम राजन
Published : Dec 14, 2022, 12:28 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 12:29 pm IST
SHARE ARTICLE
'Bharat Jodo Yatra': Raghuram Rajan joined the yatra to support Rahul
'Bharat Jodo Yatra': Raghuram Rajan joined the yatra to support Rahul

डॉ. राजन सितंबर 2013 और सितंबर 2016 के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर थे। इससे पहले 2003 से 2006 के बीच वे अंतरराष्ट्रीय...

जयपुर : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। इस समय राजस्थान से गुजर रही यह यात्रा बुधवार सुबह सवाई माधोपुर के भाड़ौती से शुरू हुई। राजन इस चरण में राहुल गांधी के साथ चले। दोनों चलते चलते चर्चा भी करते दिखे।

कांग्रेस पार्टी ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाते रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन... नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब।’’

उल्लेखनीय है कि डॉ. राजन सितंबर 2013 और सितंबर 2016 के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर थे। इससे पहले 2003 से 2006 के बीच वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में मुख्य अर्थशास्त्री रहे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सुबह के चरण में बादशाहपुरा तक पहुंची। शाम को यह बागड़ी गांव चौक पहुंचेगी जबकि रात्रि विश्राम बिलोना कलां दौसा में होगा।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM