Kolkata Doctor Rape-Murder Case:डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय टास्क फोर्स के गठन की घोषणा, काम पर लौटने की अपील
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय टास्क फोर्स के गठन की घोषणा, काम पर लौटने की अपील
Published : Aug 20, 2024, 1:14 pm IST
Updated : Aug 22, 2024, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Announcement of formation of National Task Force for the safety of doctors
Announcement of formation of National Task Force for the safety of doctors

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case News In Hindi: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इस महीने की शुरुआत में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के संबंध में एक याचिका पर सुनवाई शुरू की।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की।

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा, "हम पूरे भारत के डॉक्टरों को शामिल करते हुए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वे अस्पतालों के अंदर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तैयार करें।"

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल थे, ने मामले की सुनवाई की।

शीर्ष अदालत ने बलात्कार-हत्या मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की भी खिंचाई की और अस्पताल अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए। न्यायमूर्ति पारदीवाला और न्यायमूर्ति मिश्रा की पीठ ने कहा, "ऐसा लगता है कि अपराध का पता तड़के ही लग गया था, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।"

वहीं मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आरोपी नागरिक स्वयंसेवक पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अदालत से अनुमति मिल गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब इस घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन और आक्रोश बढ़ रहा है, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्रीय अस्पतालों में सुरक्षा तैनाती में 25 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

गौर हो कि इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की और से सभी डॉक्टरों से काम पर लौटने की भी अपील की गई है। क्योंकि इस दौरान कई मरिजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

(For more news apart from Announcement of formation of National Task Force for the safety of doctors news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM