Nepal News: नेपाल का बड़ा कदम; भारत नीत‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’में आधिकारिक तौर पर हुआ शामिल
Nepal News: नेपाल का बड़ा कदम; भारत नीत‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’में आधिकारिक तौर पर हुआ शामिल
Published : Aug 24, 2025, 2:14 pm IST
Updated : Aug 24, 2025, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Nepal Officially joins the India-led 'International Big Cat Alliance news in hindi
Nepal Officially joins the India-led 'International Big Cat Alliance news in hindi

आईबीसीए बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों के संरक्षण में रुचि रखने वाले 90 देशों का गठबंधन है।

Nepal News: नेपाल बिग कैट की सात प्रजातियों के संरक्षण के लिए भारत के नेतृत्व वाली वैश्विक पहल ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (आईबीसीए) का आधिकारिक तौर पर सदस्य बन गया है। आईबीसीए ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईबीसीए बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों के संरक्षण में रुचि रखने वाले 90 देशों का गठबंधन है।

आईबीसीए ने शनिवार को कहा, ‘‘नेपाल ने मसौदा समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इसके साथ ही वह ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (आईबीसीए) में औपचारिक रूप से शामिल हो गया है।’’

आईबीसीए ने कहा, ‘‘नेपाल में हिम तेंदुए, बाघ और सामान्य तेंदुए पाए जाते हैं और इसके आईबीसीए में शामिल होने से इस प्रजाति के अन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में वैश्विक सहयोग मजबूत होगा।’’

आईबीसीए ने ‘‘साझा पारिस्थितिकी सुरक्षा की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के लिए नेपाल सरकार को बधाई दी है।’’

नेपाल में (अब तक की नवीनतम गणना के अनुसार) 2022 तक बाघ की संख्या लगभग तीन गुना बढ़कर 355 हो गई जो 2009 में मात्र 121 थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर में बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा नामक सात बड़ी बिल्लियों के वैश्विक संरक्षण के लिए ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (आईबीसीए) की शुरुआत की थी।

(For more news apart from Nepal Officially joins the India-led 'International Big Cat Alliance news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM