खबरे |

खबरे |

Droupadi Murmu LCH Flight: राष्ट्रपति मुर्मू बनीं पहले सह-पायलट, प्रचंड हेलीकॉप्टर में भारत-PAK सीमा पर भरी उड़ान
Published : Feb 27, 2026, 1:00 pm IST
Updated : Feb 27, 2026, 1:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Murmu flies as co-pilot in LCH 'Prachand' near India-Pak border in Jaisalmer
Murmu flies as co-pilot in LCH 'Prachand' near India-Pak border in Jaisalmer

अक्तूबर 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना में पहले एलसीएच के औपचारिक शामिल होने के अवसर पर ‘प्रचंड' में उड़ान भरी थी।

Droupadi Murmu LCH flight News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी। भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट उन्होंने लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। वह स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में सह-पायलट के तौर पर उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। (Murmu flies as co-pilot in LCH 'Prachand' near India-Pak border in Jaisalmer news in hindi) 

एलसीएच ‘प्रचंड’ ने जैसलमेर स्थित भारतीय वायु सेना (IAF) स्टेशन से उड़ान भरी। उड़ान से पहले कैप्टन ने राष्ट्रपति को आवश्यक ब्रीफिंग दी। जैतूनी हरे रंग की फ्लाइट सूट और हेलमेट पहने राष्ट्रपति ने उड़ान से पूर्व कॉकपिट से हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू  ने उड़ान के दौरान कॉकपिट से राष्ट्र के नाम संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “प्रचंड हेलीकॉप्टर आत्मनिर्भरता का एक सशक्त प्रतीक है। इस समय मैं जैसलमेर जिले के ऊपर उड़ान भर रही हूं। मैं हमारे वीर सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। आपको मेरा सादर सलाम। जय हिंद, जय भारत।”

करीब 25 मिनट तक चली इस उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर ने Pokhran Firing Range के ऊपर से भी उड़ान भरी, जहां भारतीय वायुसेना शाम को ‘वायु शक्ति’ नामक अग्नि शक्ति प्रदर्शन आयोजित करने वाली है। राष्ट्रपति मुर्मू दिन, सांध्य और रात्रि प्रदर्शन का भी अवलोकन करेंगी।

इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

‘प्रचंड’ की खासियत

एलसीएच ‘प्रचंड’ भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया कॉम्बैट हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने निर्मित किया है। उन्नत एवियोनिक्स, स्टील्थ तकनीक, नाइट-एटैक क्षमता और एयर-टू-ग्राउंड तथा एयर-टू-एयर मिसाइलों, रॉकेट और 20 मिमी गन जैसे शक्तिशाली हथियारों से लैस यह हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता को काफी बढ़ाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा अब तक रचे गए इतिहास

आज की उड़ान के साथ, राष्ट्रपति राष्ट्रपति मुर्मू आक्रमण हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बन गई हैं। यह राष्ट्रपति द्वारा अग्रिम मोर्चे के सैन्य प्लेटफॉर्म के साथ उच्च-स्तरीय सहभागिता की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पिछले वर्ष अक्टूबर में उन्होंने अंबाला वायु सेना स्टेशन पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी, जिससे वह भारतीय वायुसेना के दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं।

अप्रैल 2023 में उन्होंने तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी के ऊपर से उड़ान भरते हुए हिमालय का दृश्य भी देखा।

(For more news apart from Murmu flies as co-pilot in LCH 'Prachand' near India-Pak border in Jaisalmer news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM