PM Modi News: 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब है: पीएम मोदी

खबरे |

खबरे |

PM Modi News: 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब है: पीएम मोदी
Published : May 29, 2025, 11:16 am IST
Updated : May 29, 2025, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Sikkim Golden Jubilee celebrations PM Modi News in hindi
Sikkim Golden Jubilee celebrations PM Modi News in hindi

सिक्किम के स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए मोदी की प्रस्तावित गंगटोक यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द कर दी

Sikkim Golden Jubilee Celebrations News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब है और पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। सिक्किम की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सिक्किम ‘‘राष्ट्र का गौरव’’ है और यहां के लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में कहा, ‘‘पिछले महीने पहलगाम हमले के मद्देनजर आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम में आतंकवादियों ने जो किया वह मानवता पर हमला था और अब हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।’’

सिक्किम के स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए मोदी की प्रस्तावित गंगटोक यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। उन्होंने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से डिजिटल माध्यम से गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मैं गंगटोक में सिक्किम स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व वाली सरकार भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि सिक्किम सहित पूर्वोत्तर इस दिशा में आगे बढ़े।" "सिक्किम में साहसिक खेलों का केंद्र बनने की क्षमता है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम जैविक उत्पादों के निर्यात के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य ध्यान 'कनेक्टिविटी' पर है और सेवोके-रंगपो परियोजना राज्य को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सिक्किम जैव विविधता से समृद्ध है और उसने प्रकृति संरक्षण में एक मिसाल कायम की है।

(For More News Apart From Sikkim Golden Jubilee celebrations PM Modi News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Sikkim

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM