Vladimir Putin: टैरिफ टेंशन के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा;बढ़ेगा व्यापार और रणनीतिक महत्व

खबरे |

खबरे |

Vladimir Putin: टैरिफ टेंशन के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा;बढ़ेगा व्यापार और रणनीतिक महत्व
Published : Aug 30, 2025, 11:36 am IST
Updated : Aug 30, 2025, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
Russian President Vladimir Putin's visit to India amid tariff tensions News in Hindi
Russian President Vladimir Putin's visit to India amid tariff tensions News in Hindi

पुतिन सोमवार को चीन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेंगे।

Vladimir Putin India Visit News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इस साल दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय, क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है। 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा होगी। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और रूस अपने आपसी संबंधों को मज़बूत कर रहे हैं। वहीं अमेरिका, रूस से तेल ख़रीदने के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। (Vladimir Putin India Visit News in Hindi) 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुतिन सोमवार को चीन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान उनकी भारत यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

रूस की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के निर्यात पर कुल 50% टैरिफ़ लगा दिया है। इसमें रूस से तेल ख़रीदने के कारण 25% अतिरिक्त टैरिफ़ लगाया गया है। अमेरिका का कहना है कि इससे रूस को यूक्रेन के साथ अपना युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है।
गौरतलब है कि पुतिन ने हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाक़ात की थी।

इससे पहले पुतिन आखिरी बार 6 दिसंबर 2021 को भारत आए थे और तब वे केवल 4 घंटे के लिए भारत आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2024 में दो बार रूस का दौरा किया। वे 22 अक्टूबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस गए थे। इससे पहले जुलाई में भी मोदी दो दिनों के लिए रूस गए थे। रूस ने पिछले साल 9 जुलाई को मॉस्को में पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया था।

दिसंबर में होने वाली इस यात्रा के एजेंडे में ऊर्जा, रक्षा और आर्थिक सहयोग प्रमुख रहेंगे। रूस भारत का सबसे बड़ा रक्षा साझेदार है और सोवियत काल से ही दोनों देशों के रिश्ते बेहद करीबी रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगी और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में नई दिशा देगी।

(For more news apart from Russian President Vladimir Putin's visit to India amid tariff tensions News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM