पुलिस ने रोका AR Rahman का लाइव कॉन्सर्ट, सिंगर को गाने से किया मना, जानें पूरा मामला

खबरे |

खबरे |

पुलिस ने रोका AR Rahman का लाइव कॉन्सर्ट, सिंगर को गाने से किया मना, जानें पूरा मामला
Published : May 1, 2023, 6:04 pm IST
Updated : May 1, 2023, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

पुलिस ने स्टेज पर चढ़कर सिंगर को गाने से रोक दिया है. 

पुणे :  ऑस्कर विनर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) अपनी कमाल की गायकी के लिए  जाने जाते है. इस बीच एआर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रविवार को एआर रहमान ने महाराष्ट्र के पुणे में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट किया. लेकिन  पुलिस ने इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को बंद करा दिया, क्योंकि यह रात 10 बजे की समय सीमा के बाद भी जारी था। पुलिस ने स्टेज पर चढ़कर सिंगर को गाने से रोक दिया है. 

 कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी को मंच पर जाते और रहमान, अन्य कलाकारों तथा आयोजकों को संगीत कार्यक्रम रोकने के लिए कहते देखा सकता है।

पुणे में राजा बहादुर मिल्स परिसर में रहमान के कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हुए थे।

बंडगार्डन पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष पाटिल ने बताया, ‘‘रात 10 बजे की समय सीमा पार हो जाने के कारण हमने उन्हें (रहमान को) और अन्य कलाकारों को कार्यक्रम बंद करने को कहा।’’ वीडियो में देखा जा सकता है कि पाटिल घड़ी की ओर संकेत करते हुए रहमान और अन्य कलाकारों को कार्यक्रम बंद करने के लिए कह रहे हैं।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM