Salman Khan House Firing Update News: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले के आरोपी ने की आत्महत्या…
Salman Khan House Firing Update News: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले के आरोपी ने की आत्महत्या…
Published : May 1, 2024, 4:40 pm IST
Updated : May 1, 2024, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Accused in firing case outside Salman Khan's house commits suicide news in hindi
Accused in firing case outside Salman Khan's house commits suicide news in hindi

दोनों ने इस घटना के लिए हथियार उपलब्ध कराये थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

Salman Khan House Firing Update News In Hindi: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया कराने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की हिरासत में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फांसी लगा ली। अनुज को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी के सिलसिले में 15 अप्रैल को पंजाब से अनुज (32) और सुभाष चंद्रा (37) को गिरफ्तार किया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार उपलब्ध कराये थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आत्महत्या का प्रयास करने वाला अनुज गांव में ही एक ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। 

दूसरा आरोपी सुभाष किसान है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में कई मामले दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे। अनुज और सुभाष ने 15 मार्च को पनवेल में सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के लड़कों को दो पिस्तौलें दी थीं। इन्हीं पिस्तौलों की मदद से विक्की और सागर ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की थी।

विक्की और सागर को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया, जबकि अनुज और सुभाष को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धारा लगाई गई है। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिशोई और लॉरेंस बिश्नोई पर भी मामला दर्ज किया गया है। कुल 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। मकोका लागू होने से अब आरोपियों को जल्दी जमानत नहीं मिल सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 वर्ष कारावास है।

(For more news apart from Accused in firing case outside Salman Khan's house commits suicide News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: salman khan

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM