करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट टली, जाने कब होगी रिलीज

खबरे |

खबरे |

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट टली, जाने कब होगी रिलीज
Published : Feb 2, 2023, 3:45 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 3:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Release date of Karan Johar's film 'Rocky and Rani Ki Prem Kahani' postponed, don't know when it will be released
Release date of Karan Johar's film 'Rocky and Rani Ki Prem Kahani' postponed, don't know when it will be released

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक पारिवारिक ड्रामा है। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे।..

मुंबई : फिल्म निर्माता करण जौहर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अब 28 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्मकार ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी।

करण जौहर ने लिखा, ‘‘ वे कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है, इसलिए एक शानदार कहानी की मिठास बढ़ाने के लिए हम और प्यार के साथ आ रहे हैं। रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार और अब ये अनोखी प्रेम कहानी सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को देखिए। ’’

‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनी इस फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले भी दो बार बदला गया है। इससे पहले फिल्म को इसी साल 10 फरवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में यह तारीख बदलकर 28 अप्रैल कर दी गई थी।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक पारिवारिक ड्रामा है। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM