Money Laundering Case : ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही ईडी के सामने हुईं पेश

खबरे |

खबरे |

Money Laundering Case : ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही ईडी के सामने हुईं पेश
Published : Dec 2, 2022, 2:03 pm IST
Updated : Dec 2, 2022, 2:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Money Laundering Case: Nora Fatehi appeared before ED in thug Sukesh Chandrasekhar case
Money Laundering Case: Nora Fatehi appeared before ED in thug Sukesh Chandrasekhar case

नोरा से चंद्रशेखर के बारे में पूछताछ की जाएगी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

New Delhi : अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और सहयोगियों के खिलाफ चल रही धन शोधन जांच के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। फतेही (30) से पूर्व में संघीय एजेंसी पूछताछ कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर के बारे में पूछताछ की जाएगी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा। ईडी ने इस मामले में दायर अपने पहले के आरोपपत्र में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित किया था, जबकि फतेही का बयान उसी अभियोजन पक्ष की शिकायत में शामिल था।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि 32 वर्षीय चंद्रशेखर ने फर्नांडीज के लिए उपहार खरीदने के लिए अवैध धन का इस्तेमाल किया, जो उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों को धोखा देकर कमाया था। यह राशि करीब 200 करोड़ रुपये की थी। चंद्रशेखर को ईडी ने गिरफ्तार किया था

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM