Nirmal Kapoor News: अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

खबरे |

खबरे |

Nirmal Kapoor News: अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
Published : May 3, 2025, 4:22 pm IST
Updated : May 3, 2025, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Anil Kapoor mother Nirmal last rites performed in Mumbai news in hindi
Anil Kapoor mother Nirmal last rites performed in Mumbai news in hindi

अंतिम संस्कार में अनुपम खेर, अरबाज खान, रानी मुखर्जी और ओरहान अवतरमणि सहित फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

Nirmal Kapoor News In Hindi: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं।

शनिवार को यहां परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम यहां एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया।

अंतिम संस्कार में अनुपम खेर, अरबाज खान, रानी मुखर्जी और ओरहान अवतरमणि सहित फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

निर्मल कपूर की शादी फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे हुए- अनिल, रीना, बोनी और संजय। उनके पोते-पोतियों में सोनम कपूर, रिया, हर्षवर्द्धन, अर्जुन, जान्हवी, खुशी और अंशुला, शनाया, जहान और मोहित मारवाह शामिल हैं। शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में कपूर परिवार ने कहा कि निर्मल कपूर का निधन परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक हुआ।

बयान में कहा गया है, "उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया और अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गए।" उनके निधन के तुरंत बाद, अनिल कपूर उनके पार्थिव शरीर के साथ एम्बुलेंस में उनके घर पहुंचे। उनके साथ भाई संजय कपूर, बहन रीना कपूर और भतीजे अर्जुन कपूर भी थे।

अनन्या पांडे, जावेद अख्तर, जैकी श्रॉफ और वीर पहारिया सहित कई मशहूर हस्तियों ने परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

(For More News Apart From Anil Kapoor mother Nirmal last rites performed in Mumbai News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM