Crew Song Naina: क्रू का पहला गाना 'नैना' रिलीज, करीना, तब्बू और कृति की अदाओं पर दिल हारे दिलजीत दोसांझ

खबरे |

खबरे |

Crew Song Naina: क्रू का पहला गाना 'नैना' रिलीज, करीना, तब्बू और कृति की अदाओं पर दिल हारे दिलजीत दोसांझ
Published : Mar 5, 2024, 12:48 pm IST
Updated : Mar 5, 2024, 1:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Crew's first song 'Naina' released News In Hindi
Crew's first song 'Naina' released News In Hindi

बात अगर गाने की करें तो यह गाना आपको वीरे दी वेडिंग के गाने तारीफां की याद दिलाएगा...

Crew's first song 'Naina' released News In Hindi: करीना कपूर, तब्बू  और कृति सेनन स्टारर मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ' क्रू'  जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी . वहीं अब   क्रू का पहला गाना 'नैना दा कहना' मंगलवार को लॉन्च किया गया।  गाने में तीनों  एक्ट्रेस  अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही है. बता दें कि गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है। वहीं बादशाह ने इसमें अपना रैप दिया है.

बात अगर गाने की करें तो यह गाना आपको वीरे दी वेडिंग के गाने तारीफां की याद दिलाएगा, जिसमें करीना, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया नजर आए थी। इस गाने में भी एक्ट्रेस वहीं अदाएं दिखा रही हैं.

यह गाना इस साल के सबसे हॉट ट्रैक'  में शामिल हो गया है.  गाने में  तीनें एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो वीडियो में  नीयन हरे रंग में करीना, गुलाबी रंग में तब्बू और बेज रंग में कृति कहर ढ़ा रही है.वहीं तानों नैना की आकर्षक धुनों पर थिरक रही हैं। बता दें कि गाने का निर्देशन फराह खान ने किया है. 

मंगलवार को इंस्टाग्राम पर नैना म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए करीना कपूर ने अपने कैप्शन में  लिखा, "साल के सबसे सिजलिंग ट्रैक पर जोश और थिरकने के लिए तैयार हो जाइए!" 

बता दें कि करीना, तब्बू और कृति आगामी फिल्म क्रू में 'बदमाश एयर होस्टेस' की भूमिका निभाती नजर आने वाली है. क्रू का टीज़र फरवरी में रिलीज़ किया गया था। करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन पहली बार क्रू में एक साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं, जिसका नाम पहले द क्रू था।  आपको बता दें कि फिल्म में अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ दिलजीत दोसांझ भी एक कैमियो भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी

क्रू की आधिकारिक लॉगलाइन कहती है कि यह तीन महिलाओं के बारे में है, जो काम करती हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करती हैं। लेकिन जैसे ही वे आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं, नियति उन्हें कुछ अप्रत्याशित और अनुचित स्थितियों की ओर ले जाती है, जिससे वे झूठ के जाल में फंस जाते हैं। 

राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

(For more news apart from Crew's first song 'Naina' released News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM