Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row: सोनू सूद के कदम पर तेज प्रताप यादव भी, राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की मदद
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row: सोनू सूद के कदम पर तेज प्रताप यादव भी, राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की मदद
Published : Feb 10, 2026, 7:42 pm IST
Updated : Feb 10, 2026, 7:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Sonu Sood steps in to help Rajpal Yadav as he is sent to Tihar jail in ₹9 crore debt case
Sonu Sood steps in to help Rajpal Yadav as he is sent to Tihar jail in ₹9 crore debt case

सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की पीड़ा देखकर कई लोग आगे आए हैं।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row: ‘भूल भुलैया’ के अभिनेता राजपाल यादव इस समय अपनी जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था और वर्तमान में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने अदालत में एक भावुक कन्फेशन दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद अभिनेता सोनू सूद उनके मदद के लिए आगे आए हैं।

लोग सोनू सूद को फिल्मों के अलावा उनकी नेकदिली और समाजसेवा के लिए भी काफी पसंद करते हैं। चाहे वह कोरोना काल की मदद हो या किसी का इलाज करवाना, एक्टर समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता करते रहे हैं। अपने सह-कलाकार राजपाल यादव की मुश्किल घड़ी में भी सोनू सूद पीछे नहीं रहे और उन्होंने मदद के लिए एक राशि देकर हाथ आगे बढ़ाया।

मंगलवार को राजपाल यादव के समर्थन में उतरते हुए सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा:"जब हम में से कोई एक मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है, तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें अकेला महसूस न होने दें। इसी तरह हम लोगों को दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं हैं।"

तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव और उनके परिवार की मदद के लिए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,"मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी और उनके परिवार की पीड़ा के बारे में जानकारी मिली। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जनशक्ति जनता दल परिवार उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती के साथ खड़ा है। मानवीय करुणा और सहयोग की भावना के तहत मैं उनके परिवार को ग्यारह लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा हूं।"

क्या है पूरा मामला? 

राजपाल यादव ने कंपनी M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी का आरोप है कि पैसे लौटाने के लिए राजपाल यादव ने कई चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। इस पर कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज कराया। यह चेक फिल्म प्रोडक्शन के लिए जारी किए गए थे, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण

चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने पहले उनकी सजा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी, लेकिन शर्त रखी थी कि वे कंपनी को भुगतान करेंगे। कोर्ट में कई बार भुगतान का वादा किया गया, लेकिन राजपाल यादव बार-बार पैसे नहीं चुकाते रहे। अदालत ने कहा कि उनका व्यवहार अनुचित है और उन्होंने कोर्ट के भरोसे को तोड़ा है। इसी मामले में राजपाल यादव ने बीते गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।

(For more news apart from Sonu Sood steps in to help Rajpal Yadav as he is sent to Tihar jail in ₹9 crore debt case news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: tej pratap yadav aid rajpal yadav, rajpal yadav financial help, tej pratap yadav sonu sood support, bollywood actor rajpal yadav assistance, rajpal yadav rs 11 lakh help, tej pratap yadav charity news, actor support in bollywood, rajpal yadav financial crisis, celebrity humanitarian aid, bollywood stars helping colleagues, tej pratap yadav news, sonu sood rajpal yadav assistance, rajpal yadav bail support, rozanaspokesman hindi, तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव की मदद की, राजपाल यादव को आर्थिक मदद, तेज प्रताप यादव सोनू सूद ने मदद की, बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मदद, राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की मदद, तेज प्रताप यादव चैरिटी न्यूज़, बॉलीवुड में एक्टर की मदद, राजपाल यादव की आर्थिक तंगी, सेलिब्रिटी मानवीय मदद, बॉलीवुड स्टार्स अपने साथियों की मदद कर रहे हैं, तेज प्रताप यादव न्यूज़, सोनू सूद राजपाल यादव की मदद, राजपाल यादव की ज़मानत में मदद, रोज़ाना प्रवक्ता हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM