Diljit Dosanjh संग 'तेनू की पता' गाने से आर्यन ने किया सिंगिंग डेब्यू, SRK ने किया शुक्रिया
Diljit Dosanjh संग 'तेनू की पता' गाने से आर्यन ने किया सिंगिंग डेब्यू, SRK ने किया शुक्रिया
Published : Sep 12, 2025, 2:30 pm IST
Updated : Sep 12, 2025, 2:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Aryan made his singing debut with Diljit Dosanjh's song Tenu Ki Pata news in hindi
Aryan made his singing debut with Diljit Dosanjh's song Tenu Ki Pata news in hindi

शाहरुख खान ने दिलजीत दोसांझ के लिए एक प्यार भरा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दिलजीत की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया।

Aryan Khan made his singing debut with Diljit Dosanjh: आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें लक्ष्य लालवानी और सहर बंबा की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। आर्यन डायरेक्शन में डेब्यू के साथ सिंगिंग डेब्यू भी कर चुके हैं. इस सीरिज का तीसरा गाना 'तेनू की पता' रिलीज हो चुका है। इससे पहले 'तू पहली तू आखिरी' और 'बदली सी हवा है' कुछ दिनों पहले रिलीज किए गए थे।

शाहरुख खान बहुत कम सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं। कोई त्योहार हो या फिर फिल्म का प्रमोशन करना हो, तभी वो पोस्ट शेयर किया करते हैं। या फिर अगर उन्हें किसी का धन्यवाद करना हो तो उस सिंगर या एक्टर के लिए शाहरुख पोस्ट करते हैं। इस बार दिलजीत पर शाहरुख ने प्यार बरसाया है।

शाहरुख खान ने दिलजीत दोसांझ के लिए एक प्यार भरा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दिलजीत की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


 

शाहरुख ने दिलजीत का धन्यवाद करते हुए लिखा- दिलजीत पाजी को दिल से शुक्रिया और बड़ी सी झप्पी. आप बहुत ही काइंड और स्वीट इंसान हैं. उम्मीद करता हूं कि आर्यन ने आपको ज्यादा तंग नहीं किया होगा. लव यू. शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी इस पोस्ट पर कॉमेंट किया है. उन्होंने लिखा- इस कोलैब ने हमारा दिल-जीत लिया. 

हालांकि, दिलजीत की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन जैसे ही आएगा हम आपको अपडेट करेंगे।

(For more news apart from Aryan made his singing debut with Diljit Dosanjh's song Tenu Ki Pata news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM