माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

खबरे |

खबरे |

माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान
Published : Dec 12, 2022, 6:42 pm IST
Updated : Dec 12, 2022, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Shahrukh Khan arrived to visit Mata Vaishno Devi Temple
Shahrukh Khan arrived to visit Mata Vaishno Devi Temple

महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में शाहरुख को मक्का में उमराह करते हुए देखा गया था। उमराह करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुई थी।

जम्मू : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के त्रिकूट पर्वत स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खान काली जैकेट (टोपी वाली) पहने रविवार देर रात मंदिर पहुंचे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शाहरुख देर रात करीब साढ़े 11 बजे मंदिर में थे और दर्शन करने के बाद वहां से लौटे।’’सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में अभिनेता (57) अपने निजी कर्मचारियों और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भवन की ओर जाते दिख रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में खान को मक्का में उमराह करते हुए भी देखा गया था। उमराह करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुई थी।

खान फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग करने सऊदी अरब गए थे। उनकी आने वाली फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM