सतीश कौशिक के जन्मदिन पर भूमिका चावला ने कहा : उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए देखा

खबरे |

खबरे |

सतीश कौशिक के जन्मदिन पर भूमिका चावला ने कहा : उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए देखा
Published : Apr 13, 2023, 5:53 pm IST
Updated : Apr 13, 2023, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Bhumika Chawla said on Satish Kaushik's birthday: always saw him smiling
Bhumika Chawla said on Satish Kaushik's birthday: always saw him smiling

अभिनेत्री ने कहा कि वह कौशिक के संपर्क में थीं और वह लोग अगली फिल्म की योजना बना रहे थे।

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला ने दिवंगत निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक को उनके जन्मदिन पर याद किया और कहा ‘‘ मैंने उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए देखा है।’’ निर्देशक सतीश कौशिक का नौ मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 2003 की हिट रोमांटिक फिल्म 'तेरे नाम' का निर्देशन किया था जिसमें सलमान खान और भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थे।

अभिनेत्री ने कहा कि वह कौशिक के संपर्क में थीं और वह लोग अगली फिल्म की योजना बना रहे थे। चावला ने कहा, "वह खुशमिजाज व्यक्ति थे। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी उन्हें बिना मुस्कुराए देखा। मुझे नहीं लगता कि किसी ने कभी उन्हें उदास या परेशान देखा है। हम कभी-कभार मिलते थे। मैं उनके संपर्क में थी। वह हमेशा कहा करते थे, 'हमें साथ में एक फिल्म करनी है।' वह कहते थे, 'मैं वास्तव में आपके साथ काम करना चाहता हूं'...।"

चावला ने कहा कि कौशिक की मौत "दुर्भाग्यपूर्ण" थी जिसने उन्हें एहसास दिलाया कि किसी को भी चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।.

उन्होंने कहा, "जीवन एक बुलबुले की तरह है। आप एक पल में यहां हैं और दूसरे पल में आप चले गए। आपके पास जो कुछ भी है उसका लाभ उठाएं, अपनी सफलता को बहुत गंभीरता से न लें। युवाओं को अपनी सफलता को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, यह काम नहीं करता, क्योंकि आप सब कुछ पीछे छोड़कर जा रहे हैं।"

चावला, ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" में नजर आएंगी। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM