अमेरिका, कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’
अमेरिका, कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’
Published : May 13, 2023, 10:03 am IST
Updated : May 13, 2023, 10:03 am IST
SHARE ARTICLE
The film 'The Kerala Story' released in more than 200 theaters in America, Canada
The film 'The Kerala Story' released in more than 200 theaters in America, Canada

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वाशिंगटन: अमेरिका और कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में शुक्रवार को विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज हुई। निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा है कि यह फिल्म एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है।.

सेन ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय और अमेरिकी पत्रकारों के समूह से कहा, “देश केरल राज्य में लंबे समय से जारी समस्या को अनदेखा कर रहा था। ‘द केरल स्टोरी’ एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है, एक ऐसा आंदोलन है जिसे दुनिया भर के लोगों तक पहुंचना चाहिए और जागरूकता बढ़ानी चाहिए।”

फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा, ‘‘फिल्म में जो दिखाया गया है, उसे लोगों से छिपाया गया था और इसे बताया जाना चाहिए था। हमने दुनिया भर में इस बारे में चर्चा शुरू करने के लिए फिल्म बनाई।’’

फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी बताई गई है जो कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल करके आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित हिंदू दक्षिणपंथियों ने इस फिल्म का समर्थन किया है। तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने फिल्म का बहिष्कार किया है। फिल्म के टीजर की काफी आलोचना हुई है, जिसमें दावा किया गया था कि केरल की 32,000 लड़कियां आईएसआईएस में शामिल होने के लिए राज्य से भाग गई थीं।

केरल उच्च न्यायालय ने निर्माताओं से प्रचार अभियान से फिल्म का टीजर हटाने के लिए कहा था। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM