Salman Khan Firing News: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, CCTV आई सामने

खबरे |

खबरे |

Salman Khan Firing News: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, CCTV आई सामने
Published : Apr 14, 2024, 12:10 pm IST
Updated : Apr 15, 2024, 10:04 am IST
SHARE ARTICLE
Firing outside Salman Khan residence in Mumbai News In Hindi
Firing outside Salman Khan residence in Mumbai News In Hindi

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की।

Salman Khan Firing News in Hindi: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चली हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शूटरों की तलाश भी की जा रही है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से तेजी से आए और एक अंधेरी और सुनसान सड़क पर जाने से पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में कम से कम चार गोलियां चलाईं। 

गौर हो कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग जैसे पंजाब के कुछ माफिया समूहों से खतरा है। पिछले कुछ समय से सलमान और उनके पिता सलीम खान को तरह-तरह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

फिलहाल खान को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह अपने घर पर मौजूद थे। बांद्रा पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही है जबकि स्थानीय पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने समानांतर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस दौरान एक सीसीटीवी भी सामने आई है जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऐसे में देखना होगी की इस मामले में कब तक पुलिस इन आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती हैं।

(For more news apart from Firing outside Salman Khan residence in Mumbai news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: salman khan

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM