Salman Khan threat News: 'बम से उड़ा देंगे', सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

खबरे |

खबरे |

Salman Khan threat News: 'बम से उड़ा देंगे', सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी
Published : Apr 14, 2025, 12:46 pm IST
Updated : Apr 14, 2025, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Salman Khan again receives death threat latest News In Hindi
Salman Khan again receives death threat latest News In Hindi

संदेश में प्रेषक ने सलमान की कार को बम से उड़ाने और उनके घर में घुसकर उनकी पिटाई करने की धमकी दी है।

Salman Khan again receives death threat latest News In Hindi: अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई परिवहन विभाग के वर्ली कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश के जरिए दी गई। 

मुंबई  यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर रविवार को प्राप्त संदेश में प्रेषक ने सलमान की कार को बम से उड़ाने और उनके घर में घुसकर उनकी पिटाई करने की धमकी दी है।  इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात एक अधिकारी ने अपने वरिष्ठों को इस धमकी भरे संदेश के बारे में सूचित किया, जिसके आधार पर यहां वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यातायात पुलिस हेल्पलाइन को हाल के दिनों में 59 वर्षीय अभिनेता को निशाना बनाने से संबंधी धमकी वाले कई संदेश मिले हैं। सलमान खान को पिछले कुछ समय से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 

गौर हो कि सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली थी।

बिश्नोई हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई मामलों में अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसके गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने पिछले साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी।

इसके कुछ सप्ताह बाद नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान की हत्या की साजिश रचे जाने का पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस ने दावा किया कि खान जब मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस की यात्रा कर रहे थे तब बिश्नोई गिरोह ने उनकी हत्या की साजिश रची थी। 

(For More News Apart From Salman Khan again receives death threat latest News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM