Besharam Rang: शाहरुख़ खान की बढ़ी परेशानी, फिल्म ‘पठान’ में सुधार की मांग

खबरे |

खबरे |

Besharam Rang: शाहरुख़ खान की बढ़ी परेशानी, फिल्म ‘पठान’ में सुधार की मांग
Published : Dec 14, 2022, 5:20 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Besharam Rang: Shahrukh Khan's trouble increased, demand for improvement in the film 'Pathan'
Besharam Rang: Shahrukh Khan's trouble increased, demand for improvement in the film 'Pathan'

फिल्म ‘‘पठान’’ के गाने ‘‘बेशर्म रंग’’ को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा हैं. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के शीर्षक को...

इंदौर :  शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘‘पठान’’ के गाने ‘‘बेशर्म रंग’’ को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद के बीच मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस गीत में दोनों मशहूर अदाकारों के कपड़ों के रंगों के साथ फिल्म के शीर्षक पर बुधवार को आपत्ति जताई। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्म में ‘‘सुधार’’ नहीं किया, तो राज्य सरकार विचार करेगी कि फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति दी जाए या नहीं।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा,"दूषित मानसिकता के साथ फिल्माए गए गाने ‘‘बेशर्म रंग’’ में अभिनेता और अभिनेत्री को आपत्तिजनक रूप से हरे और भगवा रंग के कपड़े पहनाए गए हैं। इन कपड़ों के रंग, गाने के बोल और फिल्म के नाम (पठान) में सुधार की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि गाने का शीर्षक "बेशर्म रंग" भी अपने आप में आपत्तिजनक है।’’

उन्होंने कहा कि अगर ‘‘पठान’’ के निर्माता और निर्देशक ने फिल्म में सुधार नहीं किया, तो राज्य में फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति देने या न देने पर विचार किया जाएगा। 

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि दीपिका पादुकोण दिल्ली के जवारहलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ के समर्थन में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि इस कदम के बाद उनकी मानसिकता पहले ही सबके सामने आ चुकी है।

मिश्रा ने 25 जनवरी को प्रदर्शित जाने होने जा रही फिल्म "पठान" के केंद्रीय किरदार शाहरुख खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘‘यह अच्छी बात है कि वह (खान) हाल ही में वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए थे। मगर एक तरफ वह माताजी के दर्शन करने जाते हैं, तो दूसरी तरफ महिला अदाकारों को अपनी फिल्मों में लगभग बिकिनी में ले आते हैं। यह भी ठीक नहीं है।’’ 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM