Shabana Azmi Award: शबाना आजमी को मिला 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' अवॉर्ड
Shabana Azmi Award: शबाना आजमी को मिला 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' अवॉर्ड

By : DISHANT

Published : May 15, 2024, 11:38 am IST
Updated : May 15, 2024, 11:38 am IST
SHARE ARTICLE
Shabana Azmi received 'Freedom of the City of London' award news in hindi
Shabana Azmi received 'Freedom of the City of London' award news in hindi

सिनेमा में उनके 50 साल पूरे होने के मौके पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Shabana Azmi Award: महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़े होने और भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेत्री शबाना आजमी को 'फ्रीडम ऑफ द सिटी’ की उपाधि से लंदन में सम्मानित किया गया है। शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) में भाग लेने के लिए लंदन में थी। सिनेमा में उनके 50 साल पूरे होने के मौके पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लंदन में सम्मान पाने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं सिटी ऑफ लंदन अवॉर्ड पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सिनेमा और सक्रियता की शक्ति का प्रमाण है कि हम सीमाओं को पार करने और समाज पर सार्थक प्रभाव डालने में सक्षम हैं।'

आजमी ने कहा, 'मैं इस मान्यता के लिए आभारी हूं और सकारात्मक बदलाव की वकालत करने के लिए हमेशा अपनी आवाज और मंच का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।' 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने लंदन या सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।

(For more news apart from  Shabana Azmi received 'Freedom of the City of London' award News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman in hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM