Pankaj Dheer Passed Away: टीवी की दुनिया में शोक,महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन, 68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

खबरे |

खबरे |

Pankaj Dheer Passed Away: टीवी की दुनिया में शोक,महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन, 68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग
Published : Oct 15, 2025, 2:16 pm IST
Updated : Oct 15, 2025, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Mahabharata Karna Pankaj Dheer passed away news in hindi
Mahabharata Karna Pankaj Dheer passed away news in hindi

14 अक्टूबर की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली.

Pankaj Dheer Passed Away News in Hindi: पंकज धीर, जिन्होंने महाभारत में कर्ण की प्रतिष्ठित भूमिका निभाई थी, का 15 अक्टूबर 2025 को 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके दोस्त और महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने उनकी मौत की पुष्टि की है। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी एक्टर हैं और उनकी शादी कृतिका सेंगर से हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, पंकज को कैंसर था, वो इससे जंग जीत गए थे। लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा. एक्टर की हालत काफी नाजुक थी। बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे। लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका. सोशल मीडिया पर पंकज की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। फैंस भी गमगीन हैं। पंकज को फैंस और सेलेब्स नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दरअसल पंकज धीर के बेटे निकितन धीर भी बॉलीवुड एक्टर हैं। जो कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. दरअसल निकितन ने ‘जोधा अकबर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में जबरदस्त काम किया था। वहीं उनकी बहू कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं, जो टीवी में काफी काम कर चुकी हैं। हालांकि कृतिका को भी बेटे के लिए पंकज धीर ने ही चुना था। यह किस्सा भी काफी वायरल हुआ था।

साल 2014 में निकितिन के पिता एक्टर पंकज धीर अपने डायरेक्शन में बन रही पहली फिल्म को लेकर काम कर रहे थे। उसी वक्त कृतिका सेंगर ऑडिशन देने आई थी। फिल्म में रोल देने के साथ ही पंकज धीर ने उन्हें बेटे के लिए भी चुन लिया। दरअसल वो बहू से काफी प्रभावित हुए थे, जिसके बाद यह फैसला लिया था।

(For more news part from Mahabharata Karna Pankaj Dheer passed away news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM