Amitabh and Shah Rukh : कोलकाता फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे बॉलीवुड के महानायक और किंग खान

खबरे |

खबरे |

Amitabh and Shah Rukh : कोलकाता फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे बॉलीवुड के महानायक और किंग खान
Published : Dec 15, 2022, 12:42 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Amitabh and Shah Rukh: Bollywood megastar and King Khan to attend Kolkata Film Festival
Amitabh and Shah Rukh: Bollywood megastar and King Khan to attend Kolkata Film Festival

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी शामिल होंगे।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को यहां 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी शामिल होंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, अभिनेत्री जया बच्चन और गायक अरिजीत सिंह भी नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

अधिकारी के मुताबिक, राज्य प्रायोजित महोत्सव के तहत कोलकाता में 10 स्थानों पर 42 देशों की कुल 183 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म महोत्सव 22 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान सत्यजीत रे पर एक प्रदर्शनी और टॉक शो के अलावा फिल्मों पर चर्चा और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

हृषिकेश मुखर्जी निर्देशित अभिमान (1973), जिसमें अमिताभ और जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, इस महोत्सव में दिखाई जाने वाली पहली फिल्म होगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM