Rohit Shetty Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा! रोहित शेट्टी केस में राजस्थान से शूटर गिरफ्तार
Rohit Shetty Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा! रोहित शेट्टी केस में राजस्थान से शूटर गिरफ्तार
Published : Feb 16, 2026, 2:16 pm IST
Updated : Feb 16, 2026, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Rohit Shetty firing case takes a stunning turn; Crime branch traces trail to Bishnoi gang
Rohit Shetty firing case takes a stunning turn; Crime branch traces trail to Bishnoi gang

अब तक इस केस में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनके घर पर हुई फायरिंग की घटना है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब तक कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और अब एक और शूटर की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। (Rohit Shetty firing case takes a stunning turn, Crime branch traces trail to Bishnoi gang news in hindi) 

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से एक और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है, जो फरवरी में हुई इस वारदात के बाद से फरार था। इससे पहले हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने संयुक्त अभियान चलाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा किया था।

पकड़े गए आरोपियों में आगरा के ऋतिक यादव, सनी, और सोनू शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी दीपक, नोएडा का रहने वाला है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि 31 जनवरी 2026 की रात को इन बदमाशों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर भारी रंगदारी वसूलने और डर फैलाने के मकसद से निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी।

बहादुरगढ़ में चार गिरफ्तारियों के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए राजस्थान में छापेमारी की और वहां से एक और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह आरोपी फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और तब से राजस्थान में छिपकर रह रहा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है।

(For more news apart from Rohit Shetty firing case takes a stunning turn; Crime branch traces trail to Bishnoi gang news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: rohit shetty firing case, rohit shetty shooting news, rohit shetty crime branch investigation, bishnoi gang arrest, lawrence bishnoi gang news, bollywood crime news, high-profile crime india, mumbai crime branch latest, bollywood celebrity shooting case, rohit shetty case update, gangster involvement in celebrity attacks, rohit shetty attack latest news, mumbai police investigation, rajasthan bishnoi gang arrest, india crime news, bollywood celebrity safety, crime branch operation news, rozanaspokesman hindi, रोहित शेट्टी फायरिंग केस, रोहित शेट्टी शूटिंग न्यूज़, रोहित शेट्टी क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन, बिश्नोई गैंग अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग न्यूज़, बॉलीवुड क्राइम न्यूज़, हाई-प्रोफाइल क्राइम इंडिया, मुंबई क्राइम ब्रांच लेटेस्ट, बॉलीवुड सेलिब्रिटी शूटिंग केस, रोहित शेट्टी केस अपडेट, सेलिब्रिटी हमलों में गैंगस्टर का शामिल होना, रोहित शेट्टी अटैक लेटेस्ट न्यूज़, मुंबई पुलिस इन्वेस्टिगेशन, राजस्थान बिश्नोई गैंग अरेस्ट, इंडिया क्राइम न्यूज़, बॉलीवुड सेलिब्रिटी सेफ्टी, क्राइम ब्रांच ऑपरेशन न्यूज़, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM